बड़ी खबर: चर्चित शक्तिमान घोड़े प्रकरण में मंत्री समेत पांच दोषमुक्त

चर्चित शक्तिमान घोड़े प्रकरण में मंत्री समेत पांच दोषमुक्त

देहरादून। आज सीजेएम कोर्ट से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पक्ष में बड़ा फैसला आया है। गणेश जोशी, योगेंद्र रावत सहित पांच लोगों को कोर्ट ने आज बाइज्जत बरी कर दिया है।

ज्ञात हो कि, जोशी समेत पांच लोगों पर वर्ष 2016 मेें 14 मार्च के दिन विधानसभा घेराव करने के दौरान पुलिस के शक्तिमान घोड़े की टांग तोडने का आरोप था।

बताते चलें कि, उत्तराखंड देहरादून के बहुचर्चित शक्तिमान घोड़े के मामले में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी जेल भी जा चुके हैं। यह प्रकरण कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा तो सोशल मीडिया में भी खूब छाया रहा।

पुलिस के धवल शक्तिमान घोड़े का पैर टूटने के बाद अमेरिका से उसके लिए नकली पैर मंगाया गया था। एक माह तक उपचार के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका और 20 अप्रैल 2016 को शक्तिमान की मौत हो गई।

अपने पक्ष में आए फैसले के बाद गणेश जोशी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।