हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में प्रदर्शन। दिया अल्टीमेटम

हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में प्रदर्शन। दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। नगर निगम रुड़की के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर गत दिवस तीसरे दिन भी धरने पर रहे है। उनके द्वारा नगर निगम परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी किया गया और उनके प्रदर्शन को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने भी समर्थन दे दिया।

समर्थन देने के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह खुद ही नगर निगम परिसर पहुंचे थे, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने मुख्य नगर अधिकारी के ऑफिस के गेट पर कब्ज़ा भी कर लिया।

महक सिंह का कहना है कि, सरकार को जल्द ही सफाई कर्मचारियों की मांगो को मान लेना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से ठेकेदार सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में लगे है, उससे सफाई कर्मचारियों को अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं होती है, तो सफाई कर्मचारी जिस कूड़े को उठाकर शहर को साफ़ रखते है उसी कूड़े को नेताओ के घरो पर डाल दिया जाएगा। चाहे वो शहर में मेयर हो या फिर शहर के विधायक। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही है।