बदहाली: 9 परिवारों के ऊपर लटकती खतरे की घन्टी। कुम्भकर्णीय नींद में जनप्रतिनिधि

9 परिवारों के ऊपर लटकती खतरे की घन्टी। कुम्भकर्णीय नींद में जनप्रतिनिधि

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
पौड़ी। राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं व कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती रहती हैं।

आज जिस गाँव की कहानी हम आपको दिखा रहे हैं, वो प्रदेश के कद्दावर नेता, पर्यटन व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल के एकेश्वर ब्लॉक ग्राम सभा गोरली के गादेई गांव की है।

जहाँ पर वर्तमान में 10 परिवार रह रहे हैं, जिनमे 9 परिवारों की आर्थिक स्थिति को आप उनके घरों को देखकर ही लगा सकते हैं।

जितने घरों में हमारी टीम गई किसी भी घर की स्थिति सही नही है। किसी पर पानी से बचने के लिए पन्नी डाली गई है तो किसी के छत पर बड़ा छेद हो रखा है, तो किसी की दीवार लटकने को तैयार है।

आखिर सरकार की आवास योजना कहाँ गई क्या सरकार व जनप्रतिनिधि किसी दुर्घटना के इंतजार में है।

जब यहाँ के वर्तमान ग्राम प्रधान पति व पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार से हमारे द्वारा पूछा गया तो उनका कहना था कि, पीएम आवास योजना से अभी उनकी ग्राम सभा में केवल दो परिवार चिन्हित हुये है, जल्द ही इनका नाम भी दिया जाएगा, तो क्या प्रधान तब तक यदि कोई दुर्घटना घटत जाए तो कौन उसका जबाबदार होगा! यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

आप प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा कि, यहाँ के जनप्रतिनिधियों की जबाबदारी बनती है कि, शासन-प्रसाशन तक इस बात को रखे, उन्होंने यहाँ के विधायक सतपाल महाराज को भी कहा कि, चुनाव नजदीक है, अब तो संज्ञान लीजिये।