गजब: मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर सख्ताई। याद दिलाये आचरण नियमावली के नियम

मुख्यमंत्री की अधिकारियों पर सख्ताई। याद दिलाये आचरण नियमावली के नियम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिशन 2022 को मद्देनजर रखते हुए फुल एक्शन में है और वह लगातार बड़े फैसले ले रहे है। उनके सत्ता संभालते ही मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया जा चुका है। इन सबके बीच अब सीएम धामी का बड़ा आदेश सामने आया है। जिसके बाद अब कोई भी आईएएस अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे और न ही किसी सरकार पर दबाव बना पाएंगे।दरअसल सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम याद दिलाएं है। उन्होंने लिखा कि “ आईएएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के सभी मानकों का पालन करना चाहिए। जिसमें राजनितिक निष्पक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता का उल्लेख किया गया है। किसी भी सदस्य द्वारा अपने सेवा सम्बंधी प्रकरणों को लेकर अपने उच्चतर पदाधिकारियों पर राजनैतिक अथवा किसी भी अन्य प्रकार का दबाव बनाने की चेष्टा करना निषिद्ध है। ”

आदेश में लिखा है कि “ अधिकारियों को ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए, जो किसी भी कानून, नियम, विनियम और स्थापित प्रथाओं के विपरीत है या हो सकता है। अधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासन बनाए रखें और विधिवत आदेशों को लागू करें। ऐसा नहीं करने पर उन पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।