पुलिसिया संरक्षण में खुली भांग की दुकान, बेचा जा रहा धुंआ-धाड़ गांजा

पुलिसिया संरक्षण में खुली भांग की दुकान, बेचा जा रहा धुंआ-धाड़ गांजा

 

तमाशाबीन बनी पुरामुफ्ती पुलिस….

– दे रही अवैध धंधे के संचालकों को संरक्षण….

पुरामुफ्ती कौशाम्बी। अवैध धंधा के संचालकों को संरक्षण देकर अवैध धंधा को बढ़ावा दे रही पुरामुफ्ती पुलिस दूर-दराज इलाकों को छोड़ थाना के निकट पल-बढ़ रहा अवैध धंधा। अवैध धंधा के संचालकों को प्राप्त पुलिसिया संरक्षण से क्षेत्रीय जनता नवागत थानेदार की कार्यशैली से काफी नाराज। पुरामुफ्ती थाना के जस्ट बगल में खुली सरकारी भांग की दुकान से धुंआ-धाड़ खुलेआम पुलिसिया संरक्षण में पुड़िया बनाकर भांग की आड़ में गांजा बेचा जाता है।

 

न्यूनतम मूल्य चालीस रुपय पुड़िया से शुरू होकर अधिकतम मूल्य की कोई तय सीमा नही है, जिसको जितना चाहिए उतना उपलब्ध कराया जाता है। जिससे युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर अपना बचपन खो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई दफा थानाध्यक्ष बलराम सिंह से शिकायत करने के बावजूद पुरामुफ्ती पुलिस एक्शन के मूड में नही दिख रही है।कड़ाधाम से ट्रांसफर होकर पुरामुफ्ती थाना का चार्ज लेने आए नवागत थानेदार बलराम सिंह के ऊपर क्षेत्रीय लोगो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अभी तक पुरामुफ्ती थाना से दूर-दराज इलाकों में अवैध धंधा पल-बढ़ रहा था।

 

लेकिन अब तो खुले-आम पुरामुफ्ती थाना के निकट चंद कदमों की दूरी पर स्थित भांग की दुकान में गांजा बेचा जाता है और पियक्कड़ किस्म के व्यक्ति गांजा पीकर उत्पात मचाते और गाली-गलौज करते हैं पुलिस तमाशाबीन बन कर रह गई है और आँखो पर पट्टी बांधे हुए है।