प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का 59वां जन्मदिन 

प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का 59वां जन्मदिन

 

– सीएम रावत ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त

देहरादून। आज प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत का 59 वां जन्म दिवस मनाया गया। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर आज पुरे प्रदेशभर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा दिवस के रूप मनाया। इस शुभ अवसर पर भाजपा संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही देहरादून के महानगर कार्यालय में यज्ञ पूजन भी किया गया। वहीं दूसरी ओर राजधानी के पवेलियन ग्राउंड में अलग-अलग शिविर कैंप भी लगाए गए, जहां भारी संख्या में लोगों ने सीएम रावत के जन्मदिवस पर रक्तदान किया।

बताते चलें कि, सीएम रावत ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि,जिस प्रकार से आज हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरे जन्मदिन के अवसर पर इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया है, इसके लिए मैं उन सभी प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही जिस प्रकार से आज के दिन सैकड़ों लोगों ने रक्तदान देकर किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपनी भागीदारी दी है, वह भी अपने आप में एक सराहनीय है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि, इसके साथ-साथ अपने प्रदेश के लोगों से मैं यह भी अपील करूंगा कि, अपने मरणोपरांत अपने शरीर के अंगों को दान करने की भी पहल करें, कारण इंसान की मृत्यु होने के बाद 3 से 4 घंटे तक उसके शरीर के अंगो को इस्तेमाल किया जा सकता है, और यदि आपके मरणोपरांत उन अंगों से किसी के जीवन व जिंदगी को जीने में लाभदायक सिद्ध होता है, तो इससे बेहतर कोई और अधिक सराहनीय कार्य नहीं हो सकता। जनता को इसके प्रति भी और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।